jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

Murder News : पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट पीटकर की हत्या, आरोपी है फरार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छ.ग. : बदमाशों का गुट अपराधिक घटनाओ में अपने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए अक्सर गेंगवार किया करते है। किसी पुरानी रंजिश को लेकर एक दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते है। ऐसे ही एक मामले मंे बदमाशों ने किसी पुरानी रंजिश के लेकर एक युवक के साथ मारपीट तब तक करते रहे जब तक वह बेहोश होकर गिर नही गया फिर वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर युवक को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक दिनेश भी अपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके विरुद्ध थाने में कई सारे प्रकरण दर्ज है,साथ ही उसकी हत्या करने वाले भी अपराधी प्रवृत्ति के है जिनके खिलाफ कई प्रकरण दर्ज है।

- Install Android App -

बीते कई दिनों से यहां पर हत्या का सिलसिला थम नही रहा है। बीते दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुराने गाली.गलौज चलते तीन नाबालिगों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। दुसरी घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है जहां जुआ खेलने के दौरान वहां पहुंचे युवक की राड, डंडे और पत्थर से पीट पीटकर हत्या कर दी थी । धरसींवा में छह युवकों ने एक वर्ष पुराने विवाद पर युवक की हत्या कर दी।