jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..। इंडियन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत निकली निराधार, 

हरदा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत आयोजित हुआ माय भारत माय वोट कार्यक्रम

हरदा : मेरा युवा भारत हरदा युवा कार्यकम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत माय भारत माय वोट कार्यक्रम आदर्श महाविद्यालय में आयोजित किया गया। जिला युवा अधिकारी श्रीमती मोनिका चौधरी ने बताया कि मंगलवार 27 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पदयात्रा 2026 का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं, विशेषकर प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘माय भारत माय वोट’ रखी गई है।

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री ललित पटेल, आदर्श महाविद्यालय प्राचार्य श्री आबिद अली, यातायात थाना हरदा के श्री महेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री लोमेश गौर, जिला जेल हरदा के श्री माखन सिंह वर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

- Install Android App -

यह आयोजन एक देशव्यापी युवा सहभागिता अभियान का हिस्सा है, जिसके माध्यम से युवाओं को सूचित, नैतिक एवं सक्रिय मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान श्री दोहित गौर ने पंक्तियों के माध्यम से मतदान का महत्व बताया। कार्यक्रम में तिनका सामाजिक संस्था ने सभी युवाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया।

इस पहल के मतदाता जागरूकता को शारीरिक फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता से जोड़ा गया ताकि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को युवाओं के नेतृत्व में एक जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना, मतदाता पंजीकरण, निर्वाचन विवरणों में सुधार तथा जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।

पदयात्रा के दौरान मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों एवं प्रथम बार मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में पदयात्रा के साथ-साथ प्रथम बार मतदाताओं का सम्मान, मतदाता जागरूकता संवाद, शपथ ग्रहण समारोह एवं मानव श्रृंखला व जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की गई।