नामदेव छीपा युवा परिषद मध्यप्रदेश की महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का हुआ गठन! सुश्री पूजा कनेसरा (शाहपुर) को महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त
अनिल उपाध्याय खातेगांव : नामदेव छीपा युवा परिषद मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नारायण उज्जैनिया (खातेगांव) द्वारा अखिल भारतीय छीपा महासभा मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जे पी धनोपिया के अनुमोदन से परिषद में मातृशक्तियों को संगठित करने के लिए महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया।
जिसके अनुसार सुश्री पूजा कनेसरा (शाहपुर) को महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष व श्रीमती सोनिया उज्जैनिया (इटारसी) को प्रांतीय सचिव के रूप में मनोनीत किया गया वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर सोनिया राजपूत (विदिशा), उपाध्यक्ष – श्रीमती अर्चना पांडे (नेमावर), श्रीमती राजकुमारी नामदेव (उज्जैन), महामंत्री – श्रीमती नमिता वर्मा (उज्जैन),
संगठन मंत्री – श्रीमती प्रीति ठाकुर (राहतगढ़), श्रीमती नीमा पीलिया (बुरहानपुर) सहसचिव – श्रीमती रेखा नामदेव (सोनकच्छ), श्रीमती रितु वर्मा (उज्जैन), प्रचार सचिव – श्रीमती पूजा नामदेव (नरसिंहगढ़) श्रीमती नूतन मालीवाल (नीमच), वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य – मंजू नागर (सीहोर), श्रीमती जागृति गंगवाल (मंदसौर), श्रीमती साधना नागर (सीहोर), श्रीमती रेखा पांडे (खातेगांव) श्रीमती सुनीता नागर (उज्जैन), श्रीमती अनीता ठाकुर (कटनी), श्रीमती दीपमाला सनावा (खंडवा), कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मीनू ठाकुर (बुधनी), सुश्री विभा पांडे (हरदा), श्रीमती प्रियंका नामदेव (सनावद) को मनोनीत किया गया।।
उक्त मनोनीत सभी महिला पदाधिकारियों के मनोनयन पर अखिल भारतीय नामदेव छीपा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम सोपरा (जयपुर), प्रांतीय अध्यक्ष श्री जे पी धनोपिया (भोपाल), महासभा के राष्ट्रीय महासचिव हनुमान जी सहाय जाजपुरा, महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री रेखा वर्मा (पूर्व महापौर – देवास), अखिल भारतीय महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका दीदी भानुमति गुजरानिया, मार्गदर्शक दीदी सुप्रिया जी छीपा (राजस्थान प्रभारी) एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक खेमराज नामा (महाराष्ट्र) एवं युवा परिषद के निवृत्तमान प्रांतीय अध्यक्ष दीपक उज्जैनिया (इटारसी) द्वारा बधाईयां प्रेषित की गई।।
—

