jhankar
ब्रेकिंग
झुंझुनूं में बड़ा हादसा- हाईटेंशन लाइन से टकराई मिक्सर मशीन आज मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने... शराब कारोबार पर कांग्रेस नेता के बदले सुर! पहले किया किनारा, अब 30% कमीशन की बात ने मचाई हलचल हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

नर्मदा पुरम : नर्मदापुरम जिले के नगरों/ग्रामों में देखी गई विशेष खगोलीय घटना, साया ने छोड़ा,काया का साथ – सारिका घारू

नर्मदा पुरम : बुधवार दोपहर आमलोगों के साथ बच्‍चों ने किसी बड़े खंभे और भवन की परछाई को गायब होते अनुभव किया । प्रयोग के दौरान बच्‍चों की छाया भी उनके पैरों के तले बन रही थी । सूर्य के चारों ओर पृथ्‍वी की परिक्रमा करने के दौरान आने वाले इस खगोलीय घटना को प्रत्‍यक्ष दिखाने नेशनल अवार्ड प्राप्‍त्‍ विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने मध्‍यान्‍ह में खुले मैदान मे प्रयोग किये ।

- Install Android App -

सारिका ने बताया कि अपने अक्ष पर झुकी पृथ्‍वी जब सूर्य की परिक्रमा करती है तो पृथ्‍वीवासियों को छ: माह तक ऐसा लगता है कि सूर्य मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर गति कर रहा है । बाकी छ: माह वह कर्क रेखा से मकर रेखा की ओर जाता महसूस होता है । इस दौरान सूर्य कर्क रेखा पर पहुंचने के लगभग एक सप्‍ताह पहले नर्मदापुरम जिले के ठीक उपर दिख रहा है । इससे सूर्य की किरणें यहां लंबवत पड़ रही हैं जिससे दोपहर में किसी भी वस्‍तु की छाया उसके आधार के नीचे बनती है जिससे वह अलग से दिखाई नहीं देती है । यह घटना जीरो शैडो डे कहलाती है ।

प्रयोग के माध्‍यम से सारिका ने मौसम के बदलाव, तापमान आदि को भी समझाया ।