jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

हंडिया : पीए श्री स्कूल हंडिया के प्रधान पाठक जीआर चौरसिया द्वारा शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया

हंडिया : हम भविष्य के लिए एक शिक्षा प्रणाली का निर्माण कर रहे हैं।इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि स्कूल का माहौल अप्रत्याशित गतिशील और एक ही समय में विभिन्न दिशाओं में विकसित होती दुनिया के लिए पीएम श्री स्कूल इसी चीज को अर्जित करने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह बात पीएम श्री स्कूल हंडिया में प्रधान पाठक जीआर चौरसिया द्वारा शिक्षकों को दिए जा रहे एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दौरान कही गई। श्री चौरसिया ने शिक्षकों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की पीएम श्री स्कूल महत्वपूर्ण योजना है।इसी दिशा में क्रियान्वयन करने एवं लक्ष्य प्राप्त करने लिए विगत माह भोपाल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था।जिस प्रशिक्षण में प्रधान पाठक,शिक्षक एवं प्राचार्यों ने भाग लिया था।इसमें हरदा जिले के पीएम श्री स्कूल हंडिया के प्रधान पाठक जीआर चौरसिया द्वारा भी प्रशिक्षण प्राप्त कर 10.06.24 को जिला स्तरीय प्रशिक्षण पीएम श्री स्कूल के प्रधान पाठकों को दिया गया।और आज बुधवार को एक दिवसीय स्कूल प्रशिक्षण हंडिया स्कूल के शिक्षकों को दिया गया। श्री चौरसिया ने बताया कि अगले दिवस टेमागांव और चौकड़ी स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण में पीएम श्री स्कूल के शिक्षकों का विकास और शशक्तिकरण करना, समुदाय से जुड़ाव प्रभावी नेतृत्व करना, स्कूल का विकास, दर्ज संख्या में वृद्धि, स्कूल को आकर्षक सुंदर बनाना, बच्चों की विभिन्न समस्या पर तथा इनोवेशन नवाचार का टीएलएम का उपयोग एवं निर्माण करना एवं व्यवसायिक शिक्षा आदि बिंदुओं पर प्रधान पाठक जीआर चौरसिया द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।