jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

कांग्रेस नेता सुरेंद्र जैन के बेटे संकल्प को कार दुर्घटना में बनाया आरोपी ! एफआईआर दर्ज !

हरदा। टीवीएस शोरूम के बाहर एक कार MP 47CA 4471 जो अमन जैन के नाम पर दर्ज है के द्वारा 3 अलग अलग बाइक सवार को टक्कर मारने में मामले में पुलिस ने दुर्घटना के 3 दिन बाद टीवीएस शोरूम के मालिक सुरेंद्र जैन के बेटे संकल्प को एक्सीडेंट का आरोपी बनाया है।

हैरत अंगेज बात यह है कि पुलिस को विवेचना में सीसीटीवी फुटेज क्या मदद मिली इसका स्पष्ठ खुलासा नहीं किया गया है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ठ नहीं किया है कि दुर्घटना के दिन कार में कितने लोग सवार थे। तत्समय उनका मेडिकल भी नहीं कराया गया था। वाहन को जब्त कर पुलिस इस मामले में इतनी सुस्ती से क्यों काम कर रही थी।

मालूम हो, दुर्घटना के दिन ही कार को थाने में जब्त करने वाली पुलिस को असल चालक का नाम जानने में 3 दिन लग गए। जबकि अनाड़ी कार चालक के पास लायसेंस न होने की जनचर्चा दुर्घटना के बाद भी चलती रही।

- Install Android App -

इधर मिली जानकारी में संकल्प जैन के वाहन चालन को लेकर होशोहवास में उनसे अपने ही शोरूम के बाहर किसी को टक्कर मारने की बात आसानी से हजम नहीं हो रही है।

विवेचना अधिकारी ने किस आधार पर संकल्प को आरोपी बनाया है ये तो वही बेहतर बता सकते हैं।

एसपी के द्वारा जांच के आदेश के बाद हुई जांच परिणाम को लेकर चर्चा के दौर शुरू हो गए हैं।

मिली जानकारी में दुर्घटना के दिन सुरेंद्र जैन द्वारा मानवता के नाते घायल मरीजों को जेएमडी हॉस्पिटल पहुंचाकर उनका इलाज करवाना तो बड़ा अच्छा कदम बताया गया लेकिन चर्चा यह भी रही कि उनके बच्चे को इस घटना में दोषी बताना आखिर कितना जाइज है।

क्या कहना है जांच अधिकारी का_

चार से पांच जगह आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए। कैमरे लोगो के घर और दुकान की सीमा में ही मिले। उक्त मामले में फोर व्हीलर वाहन जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया गया। विवेचना में वाहन चालक संकल्प जैन पिता सुरेंद्र जैन के द्वारा उक्त एक्सीडेंट करना पाया गया। संकल्प जैन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।

दिनेश शेखावत एएसआई जांच अधिकारी सिविल लाइन थाना हरदा।