jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

Breaking News : बाइक सवार लूटेरों ने दिन दहाड़े पिस्टल दिखाकर व्यापारी से की 27 लाख की लूट

बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नही दिन दहाड़े कर रहे लूट,  हौसले इतने बढ़ गए है कि बाइक पर सवार होकर आना और राह चलते लोगो से बैग पर्स मोबाईल चैन छीनना तो इनके बांये हाथ का काम हैं।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छ.ग. : अब रायपुर से लगे खरोरा क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी के आफिस में घुसकर पिस्टल दिखाकर डराया धमकाया और रुपया से भरा बैग लूटकर बाइक से हुए फरार जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची अपराधियों की खोज कर रही है, मगर अभी रात 9 बजे तक तो कोई सुराग हाथ नही लगा है। घटना बुधवार की सुबह 11 बजे की है।

- Install Android App -

नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी से की 27 लाख की लूट –

पुलिस ने बताया कि शहर में विष्णु शर्मा व्यापारी निवासी तिल्दा जो किसानों और राइस मिलर्स के बीच धान खरीदी बिक्री का काम करते हैं। शर्मा बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे खरोरा स्थित अपने दफ्तर पहुंचे। तभी उनका पीछे पीछे दो अज्ञात युवक आफिस में घुस आए और पिस्टल निकाल ली कर उन्हे धमकाने लगें दोनों युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी को डराते हुए आफिस से लगे कमरे में बंद किया और आफिस से रुपयों से भरा बैग लेकर बाइके से भाग निकले जाते जाते बाहर से दुकान का शटर भी गिराकर चले गए। कुछ देर बाद व्यापारी किसी तरह से कमरे से बाहर निकला और फिर पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। मामले में सीएसपी केतन नायक ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए दो टीम बनाई गई है। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।