jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

इजराइल-हमास समझौते पर बधाई देने पर नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

तेलअवीव। पीएम मोदी ने इजराइल और हमास के बीच हुए शांति समझौते पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को फोन किया और उन्हें बधाई दी। इस पर इजराइली पीएम ने भी पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। इजराइल पीएमओ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय पीएम ने कहा कि इजराइली पीएम नेतन्याहू हमेशा से उनके घनिष्ठ मित्र रहे हैं और उनके बीच की मित्रता सदैव बनी रहेगी।

- Install Android App -

नेतन्याहू ने इजराइल राज्य के प्रति उनके समर्थन के लिए भारतीय पीएम का धन्यवाद किया और दोनों ने घनिष्ठ सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई। इससे पहले पीएम मोदी ने इजराइल और हमास के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा पीस प्लान के तहत हुई प्रगति पर बधाई देने के लिए अपने मित्र नेतन्याहू को फोन किया। उन्होंने कहा कि हम बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता बढ़ाने पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया में कहीं भी किसी भी रूप या स्वरूप में आतंकवाद अस्वीकार्य है। इससे पहले पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप के पीस प्लान के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। यह पीएम नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का भी प्रतीक है।