jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

मंदसौर में शिवना तट पर बना आस्‍था का नया धाम, तैयार हुआ भव्‍य पशुपतिनाथ लोक

मंदसौर। मंदसौर की आध्यात्मिक पहचान को नया विस्तार देते हुए शिवना नदी के तट पर विकसित किए गए भव्य पशुपतिनाथ लोक का गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकार्पण किया। महाकाल लोक की तर्ज पर तैयार यह परिसर आस्था, शिल्प और साधना के संगम के रूप में सामने आया है, जो श्रद्धालुओं के लिए एक नया आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

- Install Android App -

6.2 एकड़ में फैला है पशुपतिनाथ लोक
करीब दो वर्षों में निर्मित यह लोक 6.2 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसका निर्माण लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। राजस्थान के लाल पत्थरों से तैयार इस परिसर में पारंपरिक नक्काशी और स्थापत्य कला की झलक साफ दिखाई देती है। यहां स्थापित दुर्लभ अष्टमुखी शिवलिंग, विशेष लाइटिंग व्यवस्था, पशुपतिनाथ के इतिहास को दर्शाती भित्ति चित्र और 22 फीट ऊंचा त्रिनेत्र श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक अनुभूति कराते हैं।