मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली।आज की तमाम खबरों के बीच एक महत्वपूर्ण सामाजिक बदलाव की खबर भी सामने आई है। CBSE ने छात्राओं की सुविधा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हर स्कूल में ‘मेंस्ट्रुअल हेल्थ सेंटर’ बनाने का निर्णय लिया है।
इसका मुख्य उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और जागरूकता प्रदान करना है, ताकि उनकी शिक्षा में कोई बाधा न आए।

