jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

नया स्मार्टफोन ओप्पो ए6एक्स जल्द होगा पेश

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में ओप्पो जल्द ही अपनी ए-सीरीज का नया स्मार्टफोन ओप्पो ए6एक्स को पेश करने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फोन अपने सेगमेंट में बेहतर डिस्प्ले, मजबूत परफॉर्मेंस और लंबा बैटरी बैकअप देने वाला विकल्प साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि ओप्पो ए6एक्स को में 6.75 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, जिससे यूजर्स को स्मूथ स्क्रोलिंग और बेहतरीन विजुअल अनुभव मिलेगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया जा सकता है, जो ओप्पो ए5एक्स कोमें भी देखने को मिला था। यह चिपसेट मिड-रेंज फोन को बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है। हालांकि इस नए मॉडल की रैम और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह एंड्राएड 15 आधारित कलर्स ओएस 15 पर काम करेगा। कैमरा सेक्शन में ओप्पो ए6एक्स को में 13 मेगापिक्सेल प्राइमरी लेंस और एक वीजीए सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

- Install Android App -

फ्रंट में 5 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलने की संभावना है। सबसे खास इसकी 6500 एमएएच की बैटरी होगी, जो 45वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। माना जा रहा है कि ओप्पो ए6एक्स को ओप्पो ए5एक्स के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा और यह बजट सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनकर उभर सकता है। डिजाइन की बात करें तो फोन 8.58 एमएम पतला होगा और इसका वजन लगभग 212 ग्राम बताया जा रहा है। आईपी64 रेटिंग के साथ यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट भी रहेगा।