jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

नितिन नबीन ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर सीट पर 20 साल का सफर हुआ खत्म

पटना। बिहार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने स्वीकार कर लिया है। उनके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने भी बिहार विधान परिषद की सदस्यता छोड़ दी है। दोनों नेता हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। नितिन नबीन बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक थे। वे लगातार पांच बार इसी सीट से जीतते हैं। दो हफ्ते पहले उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया था। अब राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

- Install Android App -

एक्स पर पोस्ट में नबीन ने लिखा- पिछले 20 साल से वे बांकीपुर को अपने स्वर्गीय पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के सपनों के मुताबिक आगे बढ़ाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया उसके लिए वे हमेशा कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि नई भूमिका में भी बांकीपुर और बिहार के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता वैसी ही बनी रहेगी। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने गए थे। एक व्यक्ति एक साथ दोनों सदनों का सदस्य नहीं रह सकता इसलिए राज्यसभा में जाने के बाद विधान परिषद छोड़ना जरूरी था। अब बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होगा जो बिहार की राजनीति में दिलचस्प होगा क्योंकि यह सीट नबीन परिवार का गढ़ मानी जाती है।