jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

अब पुलिसकर्मी भी कर सकेंगे शिकायत, क्यूआर स्कैन करते ही मिलेगा समस्या का डिजिटल समाधा

शहडोल। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों की फरियाद सुनने के लिए एक अनूठी और गुप्त व्यवस्था शुरू की है। अब जिले के करीब 950 पुलिसकर्मी, आरक्षक से लेकर : आम जनता ही नहीं अब जिले के पुलिसकर्मियों की समस्याओं का भी त्वरित समाधान होगा। शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने एक और सराहनीय कदम उठाते हुए जिले के करीब 950 पुलिसकर्मियों के लिए खास क्यूआर कोड व्यवस्था लागू की है। इसके जरिए आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी स्तर तक के पुलिसकर्मी अपनी समस्याएं गुप्त रूप से दर्ज करा सकेंगे।

डिजिटली शिकायत रजिस्टर करा सकेंगे
शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों की फरियाद सुनने के लिए एक अनूठी और गुप्त व्यवस्था शुरू की है। अब जिले के करीब 950 पुलिसकर्मी, आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक अपनी समस्याएं सीधे एक क्यूआर कोड के जरिए दर्ज करा सकेंगे. चाहे मामला वेतन का हो, भत्ते का हो, ड्यूटी का हो या किसी और समस्या का सब कुछ ऑनलाइन दर्ज होगा और तुरंत समाधान समाधान भी होगा।

- Install Android App -

इस क्यूआर कोड पर दर्ज की गई समस्याओं का न सिर्फ मूल्यांकन किया जाएगा, बल्कि उनके निवारण के लिए तत्काल कदम भी उठाए जाएंगे। खास बात यह है कि पुलिसकर्मियों को अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद उसकी ऑनलाइन पावती भी प्राप्त होगी। वेतन, भत्ते और अन्य व्यक्तिगत व विभागीय परेशानियां अब सीधे इस सिस्टम के जरिए एसपी कार्यालय तक पहुंचेंगी।

एसपी की पहल की हो रही तारीफ
एसपी रामजी श्रीवास्तव ने इससे पहले भी आम नागरिकों और छात्राओं की सुरक्षा व समस्याओं के समाधान के लिए क्यूआर कोड जारी किया था। जिसका शानदार परिणाम सामने आया था। अब वही व्यवस्था पुलिस विभाग के भीतर भी लागू की गई है। इस अभिनव पहल की जिले भर में जमकर तारीफ हो रही है। पुलिस महकमे के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार शहडोल में पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याएं सीधे और गुप्त तरीके से दर्ज कराने की सुविधा मिली है।