jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

सिवनी मालवा : जनसुनवाई में नहीं पहुंच रहे अधिकारी,मजाक बनी जनसुनवाई

➡️ के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा।समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित जन सुनवाई मंगलवार को अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। जन सुनवाई छोटे कर्मचारियों के भरोसे चल रही है। मंगलवार को जनपद पंचायत में जन सुनवाई में 11,20 बजे तक मात्र एक कर्मचारी जनपद का मौजूद था। सुबह 11 बजे से प्रारंभ होने वाली जनसुनवाई में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा था।इस दौरान कई आवेदक पहुंचे, लेकिन अधिकारियों के न होने से वापस लौट गए। पहले भी जनसुनवाई ऐसी लापरवाही की भेंट चढ़ती रही है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं करने से यह जनसुनवाई कागजी कार्रवाई बनकर रह गई है।

पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई जनसुनवाई योजना मजाक बनकर रह गई है। यहां प्रति मंगलवार को जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पैसा और समय बर्बाद कर दूर दराज से लोग शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। लोगों को सिर्फ निराशा हाथ लगती है। जनसुनवाई में शिकायत करने आए गौरव यादव ने बताया कि सुबह 11:00 बजे आ गया था लेकिन 11: 15 बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

- Install Android App -

इनका कहना है।

पूरे मामले में कहा कि मुझे आपसे जानकारी मिली है मैं अधिकारी से चर्चा करता हूं मंगलवार को जनसुनवाई थी तो समय पर क्यों नहीं पहुंचे।

विधायक प्रेम शंकर वर्मा 

 सिवनी मालवा।