jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

हंडिया: नववर्ष 2025 को पर्यटन स्थलों पर लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया! भगवान रिद्धनाथ महादेव का जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद! 

हडिया।धार्मिक नगरी में नववर्ष के स्वागत पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में स्नान कर भगवान रिद्धनाथ महादेव का जलाभिषेक कर आशिर्वाद लिया।इसके साथ ही हिंडोलनाथ धाम,करुणा धाम,हंडिया शाह भंडग पीर बाबा की दरगाह,तेली की सराय,जोगा का किला सहित कई स्थानों पर लोगों ने नए साल पर पिकनिक पार्टी मनाई।नया वर्ष मनाने के लिए आसपास स्थित धार्मिक,प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों को देखने के लिए सुबह से लेकर शाम तक पर्यटकों की भीड़ रही।साथ ही इन प्राचीन धरोहरों के बारे में जानने के लिए लोगों ने खूब दिलचस्वी दिखाई।

- Install Android App -

बुधवार को साल के पहले दिन क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।नव वर्ष के दौरान पुलिस भी मुस्तैद रही।थाना प्रभारी निरीक्षक अमित भावसार अपनी टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे।छुट-पुट घटनाओं के अलावा कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं सुनाई दी।