jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

हरदा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वूमेन वीक 2026 के अंतर्गत जनपद सभागृह वन स्टॉप सेंटर हरदा में महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यशाला का आयोजन

हरदा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वूमेन वीक 2026 के अंतर्गत जनपद सभागृह वन स्टॉप सेंटर हरदा में महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा दैनिक जीवन में व्यायाम, योग एवं खेलकूद को शामिल करने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय परामर्शदाता श्रीमती संगीता सोलंकी द्वारा महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

साथ ही महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समाज में अन्य महिलाओं को भी फिटनेस के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर फिट इंडिया अभियान के उद्देश्य एवं महिलाओं की भागीदारी की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया।

- Install Android App -

कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं में आपसी सहयोग, उत्साह एवं आत्मविश्वास का वातावरण देखने को मिला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं फिटनेस से संबंधित गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला होती है। इसलिए महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में फिटनेस को प्राथमिकता देनी चाहिए तथा अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजा रंगारे की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही जन अभियान परिषद के सदस्य ,प्रभारी प्रशासक वन स्टॉप सेंटर हरदा, परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर कार्यकर्ता सहायिका तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।