jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर

मप्र के कई जिलों मे आरेन्ज अलर्ट! हरदा जिले मे हो सकती है हल्की बारिश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र।प्रदेश में इस समय सर्द ठंड और कोहरे का मौसम बना हुआ है इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश और ओले गिरने की सम्भावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है,साथ ही अन्य जिलों में भी तेज़ हवाओं, बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार 27 और 28 दिसंबर को ओले और बारिश का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि 29 दिसंबर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान गिरा है, जबकि रात में ठंड का असर कम हुआ है।

- Install Android App -

बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे नहीं गया। भोपाल में तापमान 14.4 डिग्री, इंदौर में 16.9 डिग्री और ग्वालियर में 11.9 डिग्री दर्ज किया गया. नौगांव जैसे स्थानों में यह 11 डिग्री तक रहा।

हरदा में हो सकती है बारिश

हरदा। जिले मे आज बारिश होने की सम्भावना बताई जा रही है। शाम को 7 बजे के बाद जिले की timarni तहसील सहित अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री बताया जा रहा है।शुक्रवार शनिवार की रात को बारिश होने की सम्भावना बताई है। मौसम के बढते प्रकोप को देखते हुए बच्चो और बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखे उन्हे गर्म कपड़े और स्वेटर पहनने को दे ज्य्दा जरुरी हो तो घर से बाहर जाये।सर्दी छीक जुखाम हल्का बुखार होने पर गर्म पानी का सेवन करे।