jhankar
ब्रेकिंग
हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम

दलाल स्ट्रीट में हाहाकार: सेंसेक्स में 1000+ अंकों की गिरावट, निफ्टी 50 भी लाल निशान में

मुंबई। ग्रीनलैंड मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख से मंगलवार को दुनिया के अन्य शेयर बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट देखी गयी जिससे निवेशकों को 9,43,793 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1065.71 अंक (1.28 प्रतिशत) गिरकर 82,180.47 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की निफ्टी-50 सूचकांक भी 353 अंक टूटकर 25,232.50 अंक पर आ गया। यह दोनों सूचकांकों का 14 अक्टूबर 2025 के बाद का निचला स्तर है। यह लगातार दूसरा दिन है जब दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे हैं।

- Install Android App -

सुबह गिरावट में खुलने के बाद सेंसेक्स का ग्राफ लगातार नीचे उतरता गया। एक समय यह 1,236 अंक टूट गया था। ग्रीनलैंड मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार्रवाई और बयानों से पूरी दुनिया में शेयर बाजारों पर जबरदस्त दबाव रहा। बिकवाली इस कदर हावी रही कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सिर्फ एचडीएफसी बैंक का शेयर ही हरे निशान में रहा। मझौली और छोटी कंपनियों में और अधिक गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.73 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.85 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। रियलटी सेक्टर का सूचकांक पांच प्रतिशत गिर गया। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन, ऑटो, आईटी और स्वास्थ्य सेक्टरों के सूचकांकों में दो से तीन प्रतिशत तक की गिरावट रही। बिकवाली का दबाव इस कदर रहा कि एनएसई में जिन 3,307 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,684 के शेयरों टूट गये जबकि 538 में तेजी रही। अन्य 85 कंपनियों के शेयर अंतत: स्थिर रहे।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 29 के शेयर लाल निशान में रहे। इटरनल का शेयर सबसे अधिक 4.02 प्रतिशत टूटा। बजाज फाइनेंस का शेयर 3.88 प्रतिशत, सनफार्मा का 3.68, बजाज फिनसर्व का 3.05, इंडिगो और इंडिगो का 3.04 प्रतिशत गिर गया। ट्रेंट में 2.89 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.83, एशियन पेंट्स में 2.75, टाटा स्टील में 2.50, अडानी पोट्र्स में 2.40 और टेक महिंद्रा में 2.32 प्रतिशत की गिरावट रही। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 1.96 फीसदी, आईटीसी का 1.95, मारुति सुजुकी का 1.85, टीसीएस का 1.74, टाइटन का 1.67, एलएंडटी का 1.54 और हिंदुस्तान यूनीलिवर का 1.52 प्रतिशत लुढ़क गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 1.48 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.40, एनटीपीसी का 1.38, इंफोसिस का 1.35, पावरग्रिड का 1.24 और एक्सिस बैंक का 1.11 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। भारती एयरटेल, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे। वैश्विक स्तर पर भी शेयर बाजारों में भारी गिरावट रही। एशिया में जापान का निक्केई 1.11 फीसदी, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.29 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.01 प्रतिशत उतर गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 1.54 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 1.37 प्रतिशत नीचे था।