jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्हाईकला का किया निरीक्षण किया हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी

ओवल टेस्ट : ब्रूक, रूट के शतक, इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर

लंदन। हैरी ब्रूक (111) और जो रूट (105) की शानदार शतकीय पारियों के बाद बारिश के खलल के कारण दिन का खेल समाप्त किये जाने के समय इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन रविवार को दूसरी पारी में छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं और वह जीत से अब 35 रन दूर है। चायकाल के बाद चार विकेट पर 317 रनों से आगे इंग्लैंड ने खेलना शुरु किया। इसी दौरान जो रूट ने अपना शतक पूरा किया। रूट ने 152 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 105 रनों की पारी खेली। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जेकब बेथेल (पांच) को बोल्ड कर मैच को एक बार फिर भारत की ओर मोड दिया। 77वें ओवर में खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। उसके बाद बारिश होने लगी। मैदानी अम्पयरों ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद दिन का खेल समाप्त किये जाने की घोषणा की। इंग्लैंड ने स्टंप के समय छह विकेट पर 339 रन बना लिये है और जेमी स्मिथ नाबाद (दो) और जेमी ओवर्टन बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद है। इंग्लैंड को जहां जीत के लिए 35 रनों की जरूरत है वहीं भारत को चार विकेट की दरकार है। भारत की ओर प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिये। आकाश दीप ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले ब्रूक ने 98 गेंदों पर 111 रन की तेज-तर्रार पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए।

- Install Android App -

आकाशदीप ने चायकाल से पहले ब्रूक को आउट किया लेकिन तब तक वह इंग्लैंड को जीत की राह पर अग्रसर कर चुके थे। इस सेशन में कुल 153 रन बने और सिर्फ एक विकेट गिरा है। इसी से पता चलता है कि यह मैच अब किस स्थिति में है। हल्की बूंदा-बांदी हो रही है। अगर यह जारी रहा तो भारत के तेज गेंदबाजों को आराम करने का और कुछ मैजिक करने के लिए रिफ्रेश होने का समय मिल जाएगा। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि यह मैच अब भारत की पहुंच से बाहर जा चुका है। इससे पहले इंग्लैंड ने कल के एक विकेट पर 50 रन से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में बेन डकेट ने तेजी के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने बेन डकेट को केएल राहुल के हाथों स्लिप में कैच आउट करा दिया। बेन डकेट ने 83 गेंदों में छह चौकों की मदद से 54 रन बनाये। इसके बाद 28वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने कप्तान ऑली पोप (27) को पगबाधा आउटकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इंग्लैंड ने लंच तक तीन विकेट पर 164 रन बना लिये थे और हैरी ब्रूक (नाबाद 38) और जो रूट (नाबाद 23) क्रीज पर मौजूद थे। पहले सत्र में भारतीय टीम को दो सफलताएं मिली, वहीं इंग्लैंड ने 114 रन भी बनाए हैं। हैरी ब्रूक का कैच अगर ले लिया जाता तो भारत हावी रहता लेकिन सिराज से गलती हो गई है।