jhankar
ब्रेकिंग
पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत

महिला क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान की कमान सना को

लाहौर। हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाली बल्लेबाज इमन फातिमा को भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप के लिये फातिमा सना की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम में शामिल किया गया है । इमन ने मई में पाकिस्तान के राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया था । उनके अलावा नतालिया परवेज (आठ वनडे, 24 टी20), रमीन शमीम (आठ वनडे, 11 टी20), सदफ शमास (15 वनडे , 12 टी20), सादिया इकबाल (27 वनडे, 50 टी20), शवाल जुल्फिकार (तीन वनडे, नौ टी20) और सईदा आरूब शाह (दो वनडे, 15 टी20) भी पहली बार विश्व कप खेलेंगी । आरूब, शवाल और इमन ने 2023 में अंडर 19 टी20 विश्व कप खेला था । पिछले विश्व कप में पाकिस्तान के लिये खेल चुकी 23 वर्ष की सना 30 सितंबर से दो नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट में पहली बार कप्तानी करेंगी । आईसीसी क्वालीफायर खेल चुकी पाकिस्तानी टीम में दो बदलाव करते हुए गुल फिरोजा और नजीहा अल्वी की जगह इमन और सदफ को शामिल किया गया है । फिरोजा, अल्वी, तुबा हसन, उम्म ए हनी और वहीदा अख्तर रिजर्व खिलाड़ी होंगे । पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को हराकर क्वालीफायर में शीर्ष रहकर टूर्नामेंट में जगह पाई है । पाकिस्तानी टीम सारे ग्रुप मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी । अगर पाकिस्तान 29 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल और दो नवंबर के फाइनल में जगह बनाता है तो वे भी कोलंबो में होंगे । यही टीम 16 से 22 सितंबर तक लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला भी खेलेगी ।

- Install Android App -

पाकिस्तानी टीम :
फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी, आलिया रियाज, डायना बेग, इमन फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीन, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सईदा आरूब शाह ।

रिजर्व :
गुल फिरोजा, नजीहा अल्वी, तुबा हसन, उम्म ए हनी और वहीदा अख्तर भाषा मोना