jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।

हरदा: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस कंट्रोल रूम, हरदा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) एस के डहरिया , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP)श्रीमति शालिनी परस्ते , थाना प्रभारी कोतवाली रोशनलाल भारती , थाना प्रभारी सिविल लाइन रामसुमेर तिवारी , थाना प्रभारी यातायात उमेश ठाकुर सहित जिले के अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न समाजों एवं समुदायों के गणमान्य नागरिकों ने बैठक में सहभागिता की।

- Install Android App -

बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व के अवसर पर कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ताजिया जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।

उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक का समापन आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं शांति बनाए रखने के संदेश के साथ किया गया।