jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल | 29 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे मूंग खरीदी पर बड़ा अपडेट: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा प... राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980: NSA क्या है और आम जनता को क्यों जानना जरूरी है....? वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग, एसडीएम विजय राय के कार्यालय पहुंची वृद्धा,पेंशन की राह दे... बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ठेकेदार द्वा... अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की...

5 साल पुराने रिश्वत केस में नायब तहसीलदार और चौकीदार को 5-5 साल की सजा

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 पन्ना ।जिले में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाया है। गुनौर में तैनात रहे तत्कालीन नायब तहसीलदार रविशंकर शुक्ला और उनके मददगार चौकीदार देवीदयाल दहायत को 25 हजार की रिश्वत लेने के मामले में 5-5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही दोनों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला

यह मामला साल 2020 का है। सिली गांव के ब्रजबिहारी प्रजापति अपने खेत से ईंट बनाने वाली मिट्टी ट्रैक्टर में भरकर ले जा रहे थे। तभी तत्कालीन प्रभारी तहसीलदार रविशंकर शुक्ला ने उनका ट्रैक्टर पकड़कर थाने में खड़ा करवा दिया। ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 35,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई।

पीड़ित ने सागर लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की। बातचीत के बाद 35,000 रुपये देना तय हुआ। 10,000 रुपये पहले ही दे दिए गए। बाकी बचे 25,000 रुपये जब पीड़ित सरकारी आवास पर देने पहुंचा, तो नायब तहसीलदार ने वो पैसे अपने पास खड़े चौकीदार देवीदयाल को पकड़ाने को कहा।

लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

- Install Android App -

जैसे ही पैसे का लेन-देन हुआ, लोकायुक्त की टीम ने छापा मारकर दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से रिश्वत के नोट बरामद किए गए।

कोर्ट का सख्त रुख

पन्ना के अपर सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को इस मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर रिश्वत लेना गंभीर अपराध है। इससे आम लोगों का प्रशासन से विश्वास डगमगाता है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 5-5 साल की कठोर जेल और जुर्माने की सजा दी।

भ्रष्टाचार पर लगाम

यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी नजीर माना जा रहा है। लोकायुक्त की कार्रवाई और कोर्ट की सख्ती से साफ है कि रिश्वतखोरी पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। सरकारी काम के लिए रिश्वत मांगना अब भारी पड़ रहा है।