jhankar
ब्रेकिंग
फिल्म 'मृग माया' की शूटिंग हरदा में शुरू, बिरसा मुंडा की विचारधारा पर आधारित है कहानी जीजा-साले के विवाद में जीजा की मौत, हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क...

मूंग खरीदी पर बड़ा अपडेट: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र, 8.06 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश के मूंग उत्पादक किसानों के हित में बड़ा आग्रह किया है। पत्र में वर्ष 2026-27 के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन का लक्ष्य 8.06 लाख मीट्रिक टन करने की मांग की गई है, ताकि अधिक से अधिक किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जा सके।

पत्र में क्या लिखा है?

मंत्री एदल सिंह कंसाना ने बताया कि केंद्र सरकार ने पहले 8.06 लाख मीट्रिक टन मूंग उपार्जन का प्रस्ताव दिया था, लेकिन बाद में मध्यप्रदेश के लिए लक्ष्य घटाकर 4.54 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया।

उन्होंने लिखा कि इस वर्ष प्रदेश में लगभग 14.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मूंग की बुवाई हुई है।

अनुमान के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में करीब 20.16 लाख मीट्रिक टन मूंग उत्पादन होने की संभावना है।

- Install Android App -

वास्तविक उत्पादन को देखते हुए प्रदेश में लगभग 8 लाख मीट्रिक टन मूंग उपार्जन की आवश्यकता बताई गई है।

पत्र में उल्लेख है कि अब तक 3.47 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि केवल 82 हजार किसानों से ही उपार्जन किया गया है।

मंत्री ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का अधिकतम लाभ दिलाने और भविष्य में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उपार्जन लक्ष्य बढ़ाना जरूरी है।

उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि मार्केटिंग वर्ष 2026-27 में प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत मध्यप्रदेश को उसके संभावित उत्पादन के अनुरूप 8.06 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीदी का लक्ष्य दिया जाए।

पत्र के अंत में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से लाखों मूंग उत्पादक किसानों के हित में लक्ष्य सीमा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।