jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

फिल्म ‘मृग माया’ की शूटिंग हरदा में शुरू, बिरसा मुंडा की विचारधारा पर आधारित है कहानी

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में नई आदिवासी केंद्रित फिल्म ‘मृग माया’ की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म महान आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की विचारधारा और उनके संघर्ष से प्रेरित है।

फिल्म की टीम ने बताया कि शूटिंग हरदा के वनवासी क्षेत्र और नर्मदा अंचल के गांवों में की जा रही है। कहानी दो टाइमलाइन पर चलती है – एक तरफ 19वीं सदी के अंत में अंग्रेजों और जमींदारों के खिलाफ बिरसा मुंडा का ‘उलगुलान’ और दूसरी तरफ आज के दौर में जंगल, जमीन और अपनी पहचान के लिए लड़ रहे एक आदिवासी युवक की यात्रा।

क्या है फिल्म की कहानी….?

प्राप्त सूत्रो के अनुसार फिल्म का शीर्षक ‘मृग माया’ का मतलब है – जंगल का भ्रम और हकीकत। फिल्म बिरसा मुंडा के चार मूल विचारों – जमीन पवित्र है और बिकाऊ नहीं, अपनी लोक संस्कृति का पुनरुत्थान, अंधविश्वास और नशे का विरोध और मानव-प्रकृति के बीच सामंजस्य – को आज के संदर्भ में पेश करेगी।

- Install Android App -

फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे अंग्रेजी शासन में आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा, भारी लगान और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बिरसा ने अलख जगाई थी, और वही लड़ाई आज कॉर्पोरेट खनन और विस्थापन के रूप में फिर सामने है।

लोकल कलाकारों को मौका

फिल्म में स्थानीय आदिवासी कलाकारों और रंगकर्मियों को बड़ी संख्या में शामिल किया गया है। शूटिंग के पहले दिन पारंपरिक आदिवासी पूजा और ढोल-मांदल के साथ मुहूर्त किया गया।

फिल्म का निर्देशन छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के जाने-माने आदिवासी सिनेमा के निर्देशक कर रहे हैं। टीम का कहना है कि फिल्म को हिंदी और गोंडी/कोरकू बोली में भी रिलीज करने की योजना है ताकि यह सीधे आदिवासी समाज तथा जनसामान्य तक पहुंच सके।

(सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के आधार पर)