हरदा। जीजा-साले के बीच हुए विवाद में सिर पर लकड़ी से वार किए जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए 38 वर्षीय गुलाब सिंह उइके की हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलाब सिंह उइके पिता कानू उइके, निवासी सामुढाना, थाना खालवा, जिला खंडवा, के सिर पर विवाद के दौरान लकड़ी से हमला किया गया था। गंभीर चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गए। घटना गुरुवार शाम 6 बजे के लगभग धनवाड़ा में हुई थी।
उन्हें गंभीर हालत में पहले खिरकिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हरदा रेफर किया गया।
दोपहर करीब 2 बजे हरदा जिला अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं।
घटना के बाद आरोपी साला बाबूलाल पिता झगनलाल, निवासी धनवाड़ा, थाना छीपाबड़ मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

