jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ इंदौर में सड़कों पर उतरे लोग

इंदौर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मध्य प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है। इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। रैली में काले कपड़े पहने युवा हाथ में तिरंगा और भगवा झंडा लिए दिखाई दिए। ये रैली बड़ा गणपति चौराहे से राजवाड़ा तक निकली गई।

बांग्लादेशी नागरिकों को बाहर निकालने की मांग

विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़कों पर उतरीं। इस दौरान जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से इलाका गूंज उठा. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अवैध तरीके से इंदौर में रह रहे बांग्लादेशियों को बाहर निकाला जाए।

- Install Android App -

बांग्लादेश के खिलाफ संत समाज में भी नाराजगी

बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या के बाद मध्य प्रदेश में संत समाज में भी काफी नाराजगी है। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार की खबरों को लेकर संत समाज अब मुखर हो गया है। कुछ दिन पहले ही ऋण मुक्तेश्वर गद्दी के पीठाधीश्वर संत महावीर नाथ ने बयान देते हुए कहा कि अगर बांग्लादेश में हालात नहीं सुधरे तो संत समाज विरोध-प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरने को तैयार है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो हम बांग्लादेश में भी भगवा ध्वज फहराने की क्षमता रखते हैं।

बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसा जारी है। पिछले एक हफ्ते में 2 हिंदू युवकों की मॉब लिंचिंग कर दी गई। अमृत उर्फ सम्राट नाम के युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया। इसके पहले 18 दिसंबर को ढाका के पास मैमनसिंह जिले में दीपू चंद्र की बर्बरता के साथ हत्या कर दी गई थी। भीड़ ने दीपू को पहले पीट-पीटकर मारा, शव को पेड़ पर लटकाया और फिर जला दिया। हिंदू युवक पर ईश निंदा का आरोप लगाकर उसकी मॉब लिंचिंग कर दी गई।