ब्रेकिंग
हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया मिशन सिंदूर अभी जारी है!,,, सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से चर्चा में कहा पाकिस्तान म... Reva shakti: रेवा शक्ति अभियान" की समीक्षा की कलेक्टर श्री जैन ने हरदा: पहली बार निशुल्क एंट्री फीस बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार गुरुवार को धमाको से दहला लाहौर एअरपोर्ट लोग भागे सुरक्षित स्थानों पर! पाक की आवाम मे दहशत क्या फिर भ... आपरेशन सिन्दूर के बाद ईडन गार्डन्स स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news harda: राजस्व अधिकारी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें, वसूली बढ़ाएं: कमिश्नर श्री ति... सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को किया ढेर! जवानों ने 5000 फिट ऊंची पहाड़ी को नक्सलियो से कराया मुक्त हरदा: रात 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर, डीजे, बैण्ड, प्रेशर हॉर्न पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे! कलेक्टर श्...

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल का भाव हुआ कम, जानें आज कितने में मिलेंगा एक लीटर तेल

Petrol Diesel Price : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अब कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे भारत में पेटोल-डीजल की कीमतों को लेकर नई उम्मीद जताई जा रही है। कच्चे तेल की गिरती कीमतों के बीच अब माना जा रहा है कि भारत में पेट्रो-डीजल सस्ता हो सकता है, जिससे आम लोगों को तगड़ी राहत मिलेगी।

Petrol Diesel Price

मौजूदा हालात तो पेट्रोल-डीजल के दाम पर लोगों का दम निकाल रहे हैं, जिससे हर किसी की जेब का बजट बिगड़ता दिख रहा है। दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में एलपीजी सिलेंडर के रेट में तगड़ी गिरावट कर लोगों को महंगाई से राहत दी थी, जिसके बाद से पेट्रोल-डीजल के रेट कम होने की चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार ने आधिकारिक तौर प तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।

देश के इन महानगरों में जानें पेट्रोल डीजल का भाव

- Install Android App -

देशभर में अब पेट्रोल-डीजल के प्राइस में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे हर किसी की जेब का बजट बिगड़ता जा रहा है। कई शहर तो ऐसे हैं, जहां पेट्रोल के दाम शतक पार चल रहे हैं जबकि डीजल भी 90 के पार दर्ज किया जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये लीटर दर्ज किया जा रहा है।

इसके अलावा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल का रेट 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये लीटर दर्ज किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। तमिलनाडु की राजाधनी चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है। जानकारों के अनुसार अब पेट्रोल-डीजल के रेट में काफी गिरावट की जा सकती है।

जानिए कितने रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

भारतीय मार्केट में अब तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि देशभर में पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा डीजले के दाम भी 4 रुपये प्रति लीटर तक कम किए जा सकते हैं। सरकार ने आधिकारिक तौर पर पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर कुछ नहीं कहा है।