jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

BIG News : आप विधायक अमानतुल्ला खान के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा,अधिकारियों ने साधी चुप्पी

प्रवर्तन निदेशालय ED ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी ;आप विधायक अमानतुल्ला खान से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी...

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ;ईडीद्ध ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी ;आपद्ध विधायक अमानतुल्ला खान से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली। ईडी के एक सूत्र ने पुष्टि की कि एजेंसी के अधिकारी खान से जुड़े परिसरों में तलाशी ले रहे हैं। सूत्र ने कहा कि एजेंसी की कार्रवाई वक्फ बोर्ड मामले के संबंध में थी। हालांकि अधिकारी मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

- Install Android App -

ईडी की यह कार्रवाई सीबीआई और दिल्ली सरकार की एसीबी द्वारा वक्फ बोर्ड में मामला दर्ज करने के बाद हुई है। एसीबी ने पिछले साल सितंबर में दक्षिणी दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक खान को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई ईडी द्वारा कथित शराब घोटाला मामले में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पिछले बुधवार को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

अमानतुल्लाह पर आरोप

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष रहते हुए कई लोगों को गलत तरीके से भर्ती किया, पक्षपात और भ्रष्टाचार के आरोप, वक्फ की संपत्तियों को किराये पर देने की बात, वक्फ के धन का दुरुपयोग किया | प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर छापे मारे। खान (49) दिल्ली विधानसभा में ओखला का प्रतिनिधित्व करते हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में गैरकानूनी नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ CBI की एक प्राथमिकी और दिल्ली के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की एक प्राथमिकी पर संज्ञान लिया है। खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष है।