jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल का भाव हुआ कम, जानें आज कितने में मिलेंगा एक लीटर तेल

Petrol Diesel Price : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अब कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे भारत में पेटोल-डीजल की कीमतों को लेकर नई उम्मीद जताई जा रही है। कच्चे तेल की गिरती कीमतों के बीच अब माना जा रहा है कि भारत में पेट्रो-डीजल सस्ता हो सकता है, जिससे आम लोगों को तगड़ी राहत मिलेगी।

Petrol Diesel Price

मौजूदा हालात तो पेट्रोल-डीजल के दाम पर लोगों का दम निकाल रहे हैं, जिससे हर किसी की जेब का बजट बिगड़ता दिख रहा है। दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में एलपीजी सिलेंडर के रेट में तगड़ी गिरावट कर लोगों को महंगाई से राहत दी थी, जिसके बाद से पेट्रोल-डीजल के रेट कम होने की चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार ने आधिकारिक तौर प तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।

देश के इन महानगरों में जानें पेट्रोल डीजल का भाव

- Install Android App -

देशभर में अब पेट्रोल-डीजल के प्राइस में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे हर किसी की जेब का बजट बिगड़ता जा रहा है। कई शहर तो ऐसे हैं, जहां पेट्रोल के दाम शतक पार चल रहे हैं जबकि डीजल भी 90 के पार दर्ज किया जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये लीटर दर्ज किया जा रहा है।

इसके अलावा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल का रेट 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये लीटर दर्ज किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। तमिलनाडु की राजाधनी चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है। जानकारों के अनुसार अब पेट्रोल-डीजल के रेट में काफी गिरावट की जा सकती है।

जानिए कितने रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

भारतीय मार्केट में अब तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि देशभर में पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा डीजले के दाम भी 4 रुपये प्रति लीटर तक कम किए जा सकते हैं। सरकार ने आधिकारिक तौर पर पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर कुछ नहीं कहा है।