jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Petrol Pump Facilities: क्या आप जानते है। पेट्रोल पंप पर ये सुविधाएं आपको फ्री मिलती है।

यह खबर आपके लिए जरूरी है –

दोस्तो हम देखते है। जगह जगह शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित स्टेट हाइवे नेशनल हाइवे पर कई लोग पेट्रोल पंप खोलकर बैठ जाते है। लेकिन क्या आप जानते है की डीजल पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों के लिए सरकार के द्वारा फ्री सुविधाएं भी मिलती है। नही जानते हो तो आप हमारा ये आर्टिकल पूरा पढ़े। पेट्रोल पंप खोलने के लिए सरकार की ओर से रखी गई 6 शर्तों का पालन पेट्रोल पंप के संचालक करना अनिवार्य है। ये 6 शर्तें आम ग्राहकों को दी जाने वाली 6 सुविधाएं हैं, जो पेट्रोल पंप पर लोगों को फ्री (Free) में दी जाती हैं। अगर कोई पेट्रोल पंप इनमें एक भी सुविधा के लिए आपसे पैसे लेता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं।

  • अगर आपके सामने कोई आपात स्थिति आ गई है और आपका मोबाइल फोन या मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहा है तो पेट्रोल पंप पर आप इमरजेंसी में इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। हर पेट्रोल पंप पर लैंडलाइन और मोबाइल फोन की सुविधा होती है और किसी आपात स्थिति में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • पेट्रोल पंप पर महिला, पुरुष और किसी दिव्यांगजन के लिए टॉयलेट की फैसिलिटी को देना अनिवार्य है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आपको पेट्रोल पंप से पेट्रोल या डीजल खरीदना ही होगा। आप बिना तेल की खरीदारी के भी टॉयलेट की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पीने का शुद्ध पानी भी पेट्रोल पंप पर फ्री में दिया जाता है। कई बार ऐसी स्थिति सामने आती है कि पानी की बोतल तो है लेकिन पानी भरना भूल गए या पानी खत्म हो गया और रास्त में पानी खरीदने की दुकान नहीं पड़ी है।
  • तो ऐसे में पेट्रोल पंप पर आप पीने की पानी की सेवा मुफ्त में ले सकते हैं।अगर आप किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाते हैं।
  • तो आप वहां से अपनी गाड़ी के टायरों में मुफ्त में हवा भी भरवा सकते हैं | पेट्रोल पंप इस सुविधा के लिए ना नहीं कह सकता। इसके अलावा इस सुविधा के लिए एक कर्मचारी को भी अलग से नियुक्त किया जाता है।

- Install Android App -

हर पेट्रोल पंप पर फायर एक्सटिंग विशर का होना जरूरी है | ये पंप की जरूरत से ज्यादा होते हैं | इसके इस्तेमाल के लिए आपको कोई नहीं रोक सकता और आपको इसके लिए ऑपरेटर भी मिलेगा | बल्कि उन्हें अपना एक कर्मचारी फायर एक्सटिंग विशर को ऑपरेट करने के लिए साथ भेजना होगा।

पेट्रोल पंप के खिलाफ कहां करें शिकायत –

सुविधाएं नही मिलने पर यह शिकायत सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवेंस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम के पोर्टल यानी pgportal.gov  पर जाकर कर सकते हैं |