jhankar
ब्रेकिंग
गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली Big news: भवरदी गांव की नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता

Breaking News Mp: कर्ज से परेशान डाक्टर दंपती ने दी जान बेटे ने पुलिस को दी सूचना

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर : कर्ज से परेशान होकर एक डाक्टर दंपती ने अपने घर में जान दे दी। कर्ज का बोझ स्वाभिमानी व्यक्ति सहन नही कर पाता है, लोगो के सामने शर्मिंदा होने के बजाय अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेता है। ऐसा ही मामला जिले के बीना में हुआ जहां शुकवार शनिवार की दरम्यानी रात को डाक्टर दंपती ने अपनी जान दे दी है। घटना स्थल से मिले मृत्यु से पूर्व  पत्र से पता चला कि उन पर कर्ज था | जिससे परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। शनिवार की सुबह डाक्टर का बेटा पटना से आया और उसने अपने पिता को फांसी पर झूलते और मां को वही पलंग पर मृत पाया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और उन्हे सुसाइड नोट कर्ज से परेशान होकर जान देने की बात की है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि चंद्रशेखर वार्ड नंदन वाटिका में रहने वाले डा. बलबीर कैथोरिया उम्र 58 वर्ष, उनकी पत्नी डा मंजू कैथोरिया 55 वर्ष ने अपने ही घर में जान दे दी है। डा. बलबीर ने फांसी लगाई है तथा उनकी पत्नी डा. मंजू कैथोरिया का शव पलंग पर पड़ा हुआ मिला है। सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें कर्ज से परेशान होकर जान देने की बात लिखी गई है। मामले में एफएसएल को सूचना दी गई है। पुत्री ने तीन साल पहले पढ़ाई के प्रेशर में आकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। बेटा प्रतीक पटना एम्स से एमबीबीएस कर रहा है। बेटे की रात 10 बजे के आसपास अपने पिता से बात हुई थी उसका बीना आने के लिए निकल रहा था। सुबह घर पहुंचा तो घर के दरवाजे खुले हुए मिले। अंदर गया तो माता पिता को मृत पाया।