jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

हरदा न्यूज़ : सांसद खेल महोत्सव में जिले का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हरदा: भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने सोमवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सांसद खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष टिमरनी श्री देवेन्द्र भारद्वाज, पूर्व विधायक टिमरनी श्री संजय शाह,

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री संदीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

- Install Android App -

खेल समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन दिसंबर माह में विधानसभा क्षेत्र स्तर पर आयोजित किया गया था, जिसमें व्यक्तिगत एवं समूह खेल खो खो, कबड्डी, रस्साकशी, एथेलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, योग, बैडमिंटन हॉकी, फुटबाल, क्रिकेट, पिट्टू खेलों का आयोजन किया गया।

संसदीय क्षेत्र बैतूल में आयोजित सभी खेलों में हरदा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से कबड्डी बालिका वर्ग, खो खो बालिका, फुटबाल बालिका वर्ग प्रथम स्थान, फुटबाल बालिका वर्ग, कुश्ती बालिका 50 किग्रा, रस्साकसी पुरुष प्रथम स्थान, कुश्ती 86 किग्रा पुरुष वर्ग, कुश्ती 85 किग्रा ग्राम पुरुष वर्ग,

बैडमिंटन पुरुष वर्ग सिंगल्स एवं डबल्स, योग बालक वर्ग तथा एथेलेटिक्स 200 मीटर में प्रथम स्थान तथा हाकी पुरुष वर्ग तथा कुश्ती 65 किग्रा पुरुष में द्वितीय स्थान प्राप्त कर खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया।