jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

PM Kisan Yojana : सुबह होते ही करोड़ किसानों की जागी किस्मत, 15वीं किस्त पर मिली खबर

PM Kisan Yojana : गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए इस समय केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए केंद्र सरकार कई स्कीम लेकर आई है, जिसका लाभ अभी करोड़ों लोग उठा रहे हैं। इन योजनाओं के जरिये जरूरतमंद लोगों की आर्थिक रूप से मदद की जाती है।

PM Kisan Yojana

सरकार जहां एक तरफ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ किसानों को हर तरह से सहायता के लिए तैयार बैठी है। किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) चला रही है, जिसका फायदा देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं। पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।

- Install Android App -

किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। इस योजना के तहत अभी तक किसानों के खाते में 14 वीं किस्त भेजी जा चुकी हैं और अब जल्द ही 15वीं किस्त आने वाली है। किसान भाई को बड़ी ही बेसर्बी से 15वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 30 नवंबर तक अगली क़िस्त किसानों के खाते में आ सकती है। हालांकि, इस पर अब तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी जारी नहीं की गई है। 27 जुलाई को 14 वीं किसानों के खाते में भेजी गई थी, ऐसे में 4 महीने अब पूरे होने वाले हैं, तो अगले महीने 15 वीं आने की संभावना है।

इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा

अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपके पैसे अटक सकते हैं। क्योंकि, सरकार के नियमों के मुताबिक, इस योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। आप 15वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, आधिकारिक पोर्टल जाकर ये काम करा सकते हैं। इसके साथ ही जो भी किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं, उनके लिए भू-सत्यापन भी करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा लाभार्थियों को आधार कार्ड को बैंक खाते से भी लिंक करवाना जरुरी है। यदि, आपके फॉर्म में कोई भी गलती नजर आती है तो आपके पैसे को रोक दिया जायेगा।