jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

PM Kisan Yojana : 15वीं किस्त से पहले किसानों के लिए बड़ी अपडेट, जानकर दंग रह जाएंगे

PM Kisan Yojana : केंद्र सरकार किसानों को लाभान्वित करने के लिए काफी प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार ने पीएम किसान स्कीम का शुभारम्भ किया है। हाल ही में सरकार के द्वारा किसानों के खाते में 14वीं किस्त ट्रांसफर की जा चुकी है। जिसके बाद किसानों को बंपर लाभ प्राप्त हुआ है। लेकिन हाल ही में बिहार में एक नया मामला सामने आया है जिसमें ये पाया गया कि तकरीबन 81 हजार किसान अपात्र हैं जो कि पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसके लिए सरकार ने कड़े कदम उठाने का आदेश दिया है।

PM Kisan Yojana

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कृषि निदेश आलोक रंजन घोष ने कहा कि बिहार के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की ओर से की गई जांच में पाया गया है कि 81,595 अपात्र पीएम किसान लाभार्थी हैं। इनमें से 2020 से 45,879 टैक्सपेयर्स हैं और 35,716 दूसरे कारणों से आयोग्य करार दिए गए हैं। अब इन अपात्र किसानों से करीब 81.6 करोड़ रुपये की रकम की वसूली में तेजी लाई गई है।

- Install Android App -

वही इससे पहले जुलाई महीने में महाराष्ट्र में 14.28 लाख अपात्र किसान पाए गए थे। जिसके बाद सरकार तकरीबन 1.04 लाख लोगों से 93.21 करोड़ रुपये वसूल पाई थी। इसके बाद महाराष्ट्र के एग्रीकल्चर मिनिस्टर धनंजय मुंडे ने बताया कि राज्य में कुछ लाभार्थियों के पास खेती भी नहीं है। लेकिन उनको योजना का लाभ मिला है। बीते साल यूपी में भी 21 लाख से ज्यागदा किसान अपात्र पाए गए थे।

अपात्र किसान क्या करें?

सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। इसके बाद वॉलेंटरी सरेंडर ऑफ पीएम किसान बेनिफिट टैब पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, कैप्चा और OTP आदि को दर्ज करें। इसके बाद आप कुल किस्त को प्रदर्शित किया जाएगा। अगर आप अपना पीएम किसान निधि सरेंडर करना चाहते हैं तो आपको क्लिक करें और OTP दर्ज करें।