jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल कूच से पहले प्रशासन ने किसानों को रोका: बरलाई में वॉटर कैनन का इस्तेमाल, 10 हिरासत में ( Makd... Bhopal news: प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज राजधानी भोपाल में आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों का प्रदर्शन, ... कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली मार्च: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 1109 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में एक साथ छापेमारी आज का मौसम: जानिए आज मध्यप्रदेश के कितने जिलों में होगी बारिश, किन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी हरदा: भाजयुमो और एनएसयूआई को मिले नए जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र पाल और सिद्धार्थ पटेल पर संगठन ने जताया... हरदा कोतवाली पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो महिलाओ पर केस दर्ज खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प...

पीएम मोदी ने किसानों को दी 20वीं किस्त की सौगात, कहा- बेटियों के सिंदूर का बदला पूरा हुआ

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और सेवापुरी के बनौली गांव में आयोजित जनसभा में कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि देशभर के 9.70 करोड़ किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की। इस योजना का लाभ वाराणसी के 2.21 लाख किसानों को भी मिला।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2183 करोड़ रुपये की 50 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी योजनाएं शामिल रहीं। इससे पहले मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और उन्हें “दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता” बताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता के बाद पीएम का काशी आगमन ऐतिहासिक है।

- Install Android App -

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 निर्दोषों की हत्या ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया था। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की थी और अब देश को भरोसा दिलाते हुए कहा, कि मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का जो वचन लिया था, वह पूरा हो गया। दोषियों को मिटा दिया गया है। उन्होंने इसे 140 करोड़ देशवासियों की एकता और महादेव के आशीर्वाद की ताकत बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, कि पहले की सरकारें किसानों से वादे करती थीं, लेकिन उन्हें निभाया नहीं जाता था। हमारी सरकार जो कहती है, वह करती है।

पीएम ने देखी काशी में हुए विकास की झलक
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान योजना को भाजपा सरकार के पक्के इरादों का प्रमाण बताया। इस अवसर पर एक शॉर्ट फिल्म के जरिये काशी में हुए विकास कार्यों की झलक भी प्रधानमंत्री मोदी को दिखाई गई। इस तरह से प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भावनात्मक, राजनीतिक और विकास के संदेश के साथ काशी-वासियों के लिए कई मायनों में यादगार बन गया है।