jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

भारत फिलीपींस जल्द असर दिखाने वाले प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ाएंगे : पीएम मोदी

नई दिल्ली। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोमुआल्डेज मार्कोस जूनियर भारत के 5 दिन के राजकीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। प्रेसवार्ता के दौरान पीएम मोदी ने पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े रहने के लिए फिलीपींस को शुक्रिया अदा किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते (एमओयू) साइन हुए। दोनों नेताओं ने इस दौरान एक डाक टिकट भी जारी किया।

पीएम मोदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था का समर्थन किया। भारत फिलीपींस जल्द असर दिखाने वाले प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ाएंगे। भारतीयों को वीजा-फ्री एंट्री देने के फैसले का स्वागत किया। भारत भी फिलीपींस के पर्यटकों को फ्री ई-वीजा की सुविधा देगा। दिल्ली और मनीला के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने के लिए भी काम किया जाएगा।

- Install Android App -

फिलीपींस के डेटा क्लाउड स्ट्रक्चर के विकास में भारत मदद करेगा। फिलीपींस को अगले साल आसियान की अध्यक्षता के लिए भारत सहयोग करेगा।

इसके पहले राष्ट्रपति मार्कोस ने राजघाट पर महात्मा गांधी की श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 2022 में पद संभालने के बाद राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर की यह भारत की पहली यात्रा है। वे सोमवार को भारत पहुंचे थे। उनके साथ फर्स्ट लेडी लुईस अरानेटा मार्कोस और कई मंत्रियों का हाई-लेवल डेलिगेशन भी भारत आया है।