jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... जिला जेल हरदा में दिव्यांगों की मदद और आरपीडब्यूडी एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होटल और दुकानों से लिए गए दाल, मिठाई और तेल के सैंपल बाबड़िया में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, 40–50 एकड़ फसल जलकर राख एमपी में कोयले से बनेगी रसोई गैस, अडानी को मिली मंजूरी नाक के इलाज में लापरवाही करना डॉक्टर को पड़ा भारी, मारीज ने मांगा 49.56 लाख रुपये का मुआवजा MP में रामनवमी का महापर्व: भोपाल से उज्जैन तक भक्ति की धारा, जबलपुर-ग्वालियर में विशेष पूजा जबलपुर के NICU वार्ड में लगी आग, डॉक्टर ने 27 बच्चों की जान बचाई आयरलैंड में “नो फोन कोड” सख्ती के साथ लागू पेट्रोल पर तीन व डीजल पर 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

आजादी के बाद बदल गया पीएमओ का पता, पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) सहित केंद्र के मंत्रालयों के लिए बने ‘सेवा तीर्थ’ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स का अनावरण कर दिया। नए पीएमओ ऑफिस को इसी कॉम्पलेक्स में शिफ्ट हो रहा है। बात दें कि सेवा तीर्थ का अर्थ है “सेवा का स्थान।” पहले इस कॉम्पलेक्स को ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ कहा जाता था, लेकिन बाद में 2 दिसंबर 2025 को सेवा तीर्थ नाम दिया गया। यह नई दिल्ली के दारा शिकोह रोड पर स्थित है और करीब 2.26 लाख वर्ग फीट (5 एकड़) में फैला हुआ है। इस कॉम्पलेक्स को देश की नामी कंपनी एल एंड टी कंपनी ने 1189 करोड़ में तैयार किया है। बात दें कि कर्तव्य भवन-1 और 2 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के नए ऑफिस बनाए गए है। वर्तमान में पीएमओ और मंत्रालयों के ऑफिस नई दिल्ली स्थित सचिवालय बिल्डिंग के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में है। ये दोनों इमारतें करीब 78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रही हैं। सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में तीन इमारतें हैं सेवा तीर्थ-1, सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3 है। सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) है।

सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का ऑफिस है। यह सभी ऑफिस पहले अलग-अलग जगहों पर थे। कैबिनेट सचिवालय सितंबर 2025 में ही सेवा तीर्थ-2 में शिफ्ट हो चुका है।
नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के नजदीक ही प्रधानमंत्री का नया आवास भी बन रहा है। इसके तैयार होने के बाद प्रधानमंत्री 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित मौजूदा आवास से नए आवास में शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि, अभी इसकी तारीख सामने नहीं आई है।

- Install Android App -

नए ऑफिस आते ही पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने नए पीएमओ परिसर ‘सेवा तीर्थ’ में ट्रांसफर होने के बाद अपने पहले ही फैसलों में समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी। इन फैसलों को “सेवा की भावना” से जुड़ा बताया गया है, जिनका सीधा असर किसानों, महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों पर पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने पीएम राहत योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत सड़क या अन्य दुर्घटनाओं के पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि समय पर उपचार न मिलने के कारण किसी की जान न जाए।

वहीं मोदी सरकार ने मार्च 2027 की समयसीमा से पहले ही 3 करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य हासिल किया है। अब प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2029 तक लक्ष्य को बढ़ाकर 6 करोड़ लखपति दीदियों तक पहुंचाने का नया और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इससे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।