jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

युवक की सरिया और लट्ठ से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस 9 आरोपियो को किया गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उदयपुर। जिले की थाना बाघपुरा पुलिस ने 5 दिन पहले लाठी व लोहे के सरियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या के मामले में 9 आरोपियों गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक, लाठी, लोहे का सरिया व चाकू भी बरामद किए हैं।

एसपी ने घटना की जानकारी दी।

इस पूरे मामले के सम्बंध मे उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि घटना की शिकायत युवक के दादा दोलतराम द्वारा गत 19 मार्च को थाना बाघपुरा में दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया कि 17 मार्च को उसका पोता रमजा उर्फ रणजीत पुत्र नरेश व साथी मदन पुत्र नगजी निवासी नैनबारा मोटरसाइकिल से दुकान पर सामान लेने जा रहे थे।रास्ते में ललित पुत्र शंकर उर्फ नाथू व उसके साथ 7-8 अन्‍य लोग सड़क पर शराब पी रहे थे.

- Install Android App -

उन्होंने उसके पोते रमजा उर्फ रणजीत व मदन को रोककर लट्ठ व लोहे के सरिए से मारपीट की।घटना के बाद रणजीत की इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मृत्‍यु हो गई। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया। जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी गोयल के निर्देश पर एएसपी अंजना सुखवाल व सीओ खेरवाड़ा नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन एवं एसएचओ वेला राम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

सभी 9 आरोपियो को किया गिरफ्तार

एसपी गोयल के के निर्देशन में गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना व तकनीकी सहयोग से नैनबारा, सैरा के जंगल में दबिश देकर प्रकरण में 9 अभियुक्तों शंभु पुत्र रमेश, वेसात पुत्र अमृत, मोहन पुत्र अर्जुनलाल, हरीश पुत्र थावरा, पिंटु पुत्र चतरा, नरेश पुत्र हकरा निवासी डुगरी फला, महेंद्र पुत्र केशुलाल निवासी रिछावर, तोलाराम पुत्र कमजी निवासी हिरातफला थाना बाघपुरा एवं पतरस पुत्र रामलाल निवासी खजुरी थाना गोवर्धन विलास जिला उदयपुर को कार्यवाही करते हुए सख्ती से पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।