jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

Police News : छात्राएं न हो परेशान, पुलिस है आपके साथ, स्कूल और कालेजों में जाकर छात्राओं को पुलिस सुरक्षा के टिप्स दे रही है |

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली।| नोएडा शहर में इन दिनों नोएडा पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में महिला और छात्राओं की सुरक्षा के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण में नोएडा पुलिस स्कूल और कालेजों में जाकर छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दे रही है। इस दौरान बताया जा रहा है कि नोएडा अथवा ग्रेटर नोएडा की किसी भी छात्रा को परेशान या घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि नोएडा पुलिस उनके साथ है। पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण में शनिवार, 26 अगस्त को दनकौर थाना पुलिस टीम द्वारा बिहारी लाल इंटर कॉलेज एवं पंडित सलगराम इंटर कॉलेज, थाना इकोटेक-3 में जाकर स्कूल में शिक्षकों व छात्राओ के साथ संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण अभियान व महिलाओं संबंधी अपराधों के बारे में विस्तार से बताते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम मिशन शक्ति व मिशन मोड की जानकारी दी गई। सभी को मिशन शक्ति पम्पलेट वितरित करते हुए महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर-1076, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, आपातकालीन सेवा -112, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 व फायर सर्विस के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई।