jhankar
ब्रेकिंग
EPFO 3.0: बड़ी खुशखबरी! अब UPI के जरिए मिनटों में बैंक खाते में आएगा PF का पैसा । हरदा दुखद खबर : सर्प दर्श से तीन साल की मासूम की मौत, मां के साथ जमीन पर सो रही बेटी! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : अखाड़े के हैरतअंगेज करतब, भक्ति की लहर और भंडारे की महक—हंडिया में दिखा हनुमान जयंती का भव्... गैस सिलेंडरों के वितरण में अनियमितता,अधिक राशि वसूलने की मिली शिकायत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके: दिल्ली-NCR समेत कई राज्य प्रभावित शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत : महंगाई भत्ता 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हुआ 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों का खतरनाक उद्योगों एवं प्रक्रियाओं में नियोजन प्रतिबंधित सिवनी मालवा में कांग्रेस का हल्ला बोल किसानों की बदहाली और ‘झूठी FIR’ पर सरकार को घेरा,  बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली का खेल उजागर, 12 आरोपी पकड़े, 6 फरार

भोपाल में नौकरी के झांसे में फंसाने का मामला: पुलिस ने शुरू की जांच

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो बहनों के डर्टी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। दोनों बहनें अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं को नौकरी के नाम पर फंसाती थीं। इसके बाद अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के सामने उन्हें परोस देती थीं। साथ ही बदनाम करने की धमकी देती थीं। यही नहीं, दोनों पीड़िताओं को बुर्का पहनाती और धर्म बदलने का दबाव बनाती थीं। पुलिस ने शिकायत के बाद इन्हें गिरफ्तार किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोपाल में चला रही थीं डर्टी नेटवर्क
भोपाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों बहनों समेत छह लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन और रेप का मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमरीन उर्फ माहिरा, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बिलाल, चानू और यासिर की तलाश की जा रही है। दोनों बहनों ने पीड़िता को मुंबई और अहमदाबाद भी ले जाकर परोसा है।

खुलासे से मचा हड़कंच
वहीं, भोपाल में इस नेटवर्क के खुलासे से हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीमें गहनता से मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी को उसके ऑफिस के घसीटकर ले आया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस उन्हें रिमांड पर लेगी। इसके बाद पूछताछ करेगी। पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। वह ब्यूटीशियन का काम करती है। भोपाल में रहने के दौरान वह पीड़िताओं के संपर्क में आई थी।

अमरीन खान ही है मास्टरमाइंड
इस पूरे नेटवर्क की मास्टरमाइंड अमरीन खान है। वह अभी पुलिस की रिमांड पर है। पीड़िता पहले अमरीन के संपर्क में ही आई थी। उसने अपने बच्चे की देखभाल के लिए पीड़िता को अपने घर पर काम के लिए रखा था। इसके बाद वह उसे दलदल में धकेलती गई। आरोप है कि अमरीन ने कई अन्य युवतियों को भी इसी तरीके से फंसाया है। साथ ही उनका धर्म परिवर्तन करवाया है। पुलिस के सामने अभी तक तो महिलाओं ने शिकायत की है। भोपाल पुलिस यह जांच कर रही है कि उसने और कितनी हिंदू युवतियों के साथ ऐसा किया है।

- Install Android App -

अब धर्म बदलने का दबाव

दो युवतियों ने भोपाल के बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें नशीला पदार्थ देकर उनके साथ कई बार रेप किया गया और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं।

पेशे से ब्यूटीशियन पीड़िता ने अपनी रूम पार्टनर अमरीन पर साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है: अगस्त 2025 में अमरीन का एक दोस्त पीड़िता को अपनी बहन के घर ले गया, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर पहली बार रेप किया गया।

अमरीन पीड़िता को अपने परिजनों से मिलाने गांधी नगर स्थित अब्बास नगर ले गई. यहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशा मिलाकर बेहोशी की हालत में युवती के साथ रेप किया। अमरीन निजी काम के बहाने पीड़िता को अहमदाबाद ले गई, जहां यासिर नामक युवक ने उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता का आरोप है कि अमरीन के करीबी चंदन यादव ने भी उसके साथ रेप किया।