jhankar
ब्रेकिंग
आज का मौसम: MP में 8 जिलों में हल्की बारिश के आसार आज का राशिफल 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, जानें अपना भविष्य प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए

Post Office की सबसे ज्यादा मुनाफे देने वाली स्कीम, मिलता हैं लाखों का फंड, जानें डिटेल

Post Office Scheme : बेहतर और सुरक्षित निवेश के लिए प्लानिंग करना बेहद जरुरी है। अगर आप योजना बनाकर निवेश करते हैं तो आप सबसे ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। आप एक ऐसी ही स्कीम में निवेश भी कर सकते हैं। जिसमें रिस्क नहीं है और फायदा भी काफी है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पैसा जमा करके आपको सालाना ब्याज मिल सकता है। इस स्कीम में एक, दो, तीन और 5 सालों की मैच्योरिटी के लिए एक साथ निवेश करने का प्रावधान है।

इस हिसाब से निवेश पर मिलता है ब्याज

दरअसल पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में इनवेस्ट कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की स्कीम में एक साल के निवेश पर 6.90 फीसदी की दर पर ब्याद मिलता है। इसी प्रकार दो और तीन साल के निवेश पर 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। वहीं 5 साल की जमा दर 7.5 फीसदी है। पोस्ट ऑफिस स्कीम पर ब्याज दरें तिमाही ही लागू होती है।

ऐसे आपको मिलेंगे 2.25 लाख रुपये

- Install Android App -

ऐसे में यदि आप 5 साल के लिए 5 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको तकरीबन 7.25 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें आपको ब्याज के रूप में करीब 2.25 लाख रुपये मिलेंगे। यानि कि यदि आप हर रोज 273 रुपये की सेविंग करते हैं तो 5 सालों में आपको 2.25 लाख रुपये मिलेंगे।

हर तिमाही होती है ब्याज दरों की समीक्षा

वहीं सरकार के द्वारा पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग स्कीम की जमा दरों की हर तिमाही में समीक्षा की जाती है। यानि कि हर तीन महीनों में ब्याज दरें भी बदल सकती हैं। बहराल आप जब ये धनराशि जमा करेंगे, तब जितनी भी ब्याज दर तय होगी। मैच्योरिटी होने तक उसी आधार पर ब्याज प्राप्त होगा।

वहीं इन स्कीम का एक लाभ ये भी है कि 5 साल की इस स्कीम पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट प्राप्त होती है।