jhankar
ब्रेकिंग
हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली! सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक

जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ

हरदा : भारत की जनगणना 2026-27 के अंतर्गत हरदा जिले में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपादित करने के उद्देश्य से अधिकारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना कार्य के लिए चार्ज निर्धारित किए गए हैं तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर उन्हें क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

- Install Android App -

एक मई से प्रारंभ होकर 30 मई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकानों का सूचीकरण करेंगे तथा भवन क्रमांक अंकित करने के साथ आवास संबंधी आवश्यक जानकारी संकलित करेंगे।

जनगणना के इस चरण में मकान की संरचना, परिवार के सदस्यों की संख्या तथा पेयजल, विद्युत, शौचालय, रसोई गैस, वाहन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी दर्ज की जाएगी। साथ ही भवनों की जियो-टैगिंग कर डिजिटल मैपिंग भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आंकड़ों का वैज्ञानिक एवं सटीक संकलन हो सके।

शुक्रवार को जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण प्रक्रिया के लिये एचएलबी भ्रमण किया गया। जनगणना 2027 के तहत मकानों की गणना के कार्य अंतर्गत जिले के ग्राम खारपा में नियुक्त जनगणना कर्मी श्री बिन्देश कुमार एवं श्री अवसार मन्सूरी द्वारा गांव के मकानों का नक्शा तैयार किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करें तथा प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जिले की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन किया जा सके। प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि जनसहभागिता से हरदा जिला जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कर प्रदेश में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।