पुरुषों की सहभागिता पर विशेष जोर, पोषण प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
हरदा। आज महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय हरदा में परियोजना स्तरीय आठवां पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की मुख्य गतिविधियों में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी को विशेष महत्व दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुरुष प्रतिभागियों ने पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से पोषण के महत्व को समझाया। सामग्री का विश्लेषण कर पोष्टिक व्यंजनों पर चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को मोटे अनाज, स्थानीय फल-सब्जियों और संतुलित भोजन के लाभ बताए गए। साथ ही मोटापा नियंत्रित करने के लिए शक्कर, नमक और तेल का सीमित उपयोग करने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों के जीवन के प्रथम 1000 दिनों की महत्ता और मस्तिष्क विकास में पिता एवं पुरुषों की भूमिका पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पोषण विषयक विचार साझा किए।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य एवं समाजसेविका श्रीमती कमला सोनी मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी भारती भल्लवी, पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा गौर, श्रीमती पूजा चौहान, जिला समन्वयक जितेन्द्र गराडे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

