jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

भावनगर की पैथोलॉजी लैब में भीषण आग, राहत-बचाव में प्रशासन की लापरवाही पर उठा सवाल

भावनगर। गुजरात के भावनगर शहर के काला नाला क्षेत्र में स्थित एक पैथोलॉजी लैब में बुधवार को लगी भीषण आग ने प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा मानकों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हादसे में कई मरीजों तथा कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालना पड़ा। खिड़की तोड़कर नवजातों को चादर में लपेटकर बाहर निकाला गया। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

- Install Android App -

फायर ऑफिसर प्रद्युमनसिंह जाडेजा के अनुसार, आग पैथोलॉजी लैब के बेसमेंट में लगी और धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई। दमकलकर्मियों ने अब तक 15–20 लोगों को स्ट्रेचर और सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला है। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक दमकलकर्मियों और 6 फायर ब्रिगेड वाहनों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए लगाया गया है। आग पर नियंत्रण पाने के बाद कूलिंग का काम जारी है। फिलहाल दमकल टीमें मौके पर हैं और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। हादसे ने फिर एक बार मेडिकल संस्थानों में सुरक्षा मानकों और सरकारी निगरानी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है।