jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

राहुल गांधी ने कहा, जांच में बड़ी चीज हाथ लगी

नई दिल्ली। बिहार में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची को लेकर चल रहे गहन पुनरीक्षण का विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। संसद में इसके खिलाफ विपक्षी दलों का लगातार आंदोलन कर रहे है। इसके अलावा विपक्ष की ओर से सदन में भी इसकी चर्चा की मांग उठ रही है। इस बीच राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बात कर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर बड़ी चीजें हाथ लगी हैं, जिसका खुलासा होने पर चुनाव आयोग नहीं दिखेगा।

राहुल गांधी ने कहा, हमें मध्य प्रदेश में संदेह था, आम चुनाव में संदेह था। महाराष्ट्र में हमारा शक और बढ़ गया। राज्य विधानसभा चुनाव के स्तर पर हमें लगा कि वोटों की चोरी हुई है। फिर हमारे द्वारा शोध किया। पार्टी ने अपने स्तर पर जांच की, इस जांच में 6 महीने लगे। हमें जो मिला है, वहां एटम बम है। वह जब फटेगा, तब चुनाव आयोग यहां दिखेगा नहीं।’

- Install Android App -

पत्रकारों से चर्च करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है। मैं हल्के-फुल्के अंदाज में नहीं बोल रहा हूं, मैं 100 प्रतिशत सबूत के साथ कह रहा हूं। चुनाव आयोग यह सबकुछ भाजपा के लिए करा रहा है।

राष्ट्रद्रोह कर रहे हैं चुनाव अधिकारी
राहुल गांधी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, मैं बड़ी गंभीरता से कह रहा हूं कि चुनाव आयोग में जो भी यह काम कर रहे हैं, आपको हम छोड़ने वाले नहीं है। आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं, यह राष्ट्रद्रोह है। आप सेवानिवृत्त हो गए हों, या कहीं भी हों, आपको ढूंढ़कर निकलने वाले है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पिछले कुछ सप्ताह से लगातार यह दावा कर रहे हैं कि कर्नाटक में लोकसभा चुनाव क्षेत्र में उनकी पार्टी ने मतदाता सूचियों की जांच करवाई है जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता मिली है तथा जल्द ही इसका विवरण सार्वजनिक होगा।

वहीं चुनाव आयोग (ईसी) ने 24 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे पर कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। आयोग ने कहा था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने न केवल ‘‘बेबुनियाद आरोप’’ लगाए, बल्कि एक संवैधानिक संस्था को ‘‘धमकाने’’ का भी प्रयास किया।