छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां मेमू ट्रेन और मालगाड़ी एक ही पटरी पर आपस में टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कोरबा से बिलासपुर आने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी पर सामने मौजूद मालगाड़ी पर चढ़ गया। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, कई लोग घायल हैं।
मालगाड़ी से टकराई मेमू पैसेंजर ट्रेन
कोरबा से बिलासपुर जा रही मेमू पुैसेंजर ट्रेन लाल खदान के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से टकरा गई। मेमू ट्रेन का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया। इस हादसे में करीब 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, 2 लोगों की मौत की भी जानकारी है। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। इसके अलावा रेलवे अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

