jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

Raisen news : पत्नी को लाड़ली लक्ष्मी की रााशि न मिलनेे पर पतिं ने नपा मेें पूछा तो बताया पत्नि को मिल रही ‘विधवा पेेंशन”

मकड़ाइ्र्र एक्सप्र्रेस 24 रायसेन। वार्ड  1 में रहने वाले व्यक्ति ने नगर पालिका की राजस्व शाखा में जमकर हंगामा किया। घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की है। आरोपित पत्नी को लाड़ली बहना योजना का लाभ ना मिल पाने से नाराज था। उसने नपा के कम्प्यूटर तोड़ दिए,टेबल का कांच फोड़ दिया। उसने नपा कर्मचारियों से जब इसका कारण पूछा, तो पता चला कि उसकी पत्नी को विधवा पेंशन मिल रही है।

जानकारी के अनुसार रायसेन के वार्ड 1 में रहने वाले खूबचंद शाक्य की पत्नी भागवती को पिछले दो माह से लाड़ली बहना की राशि नहीं मिल रही है। खूबचंद ने नगर पालिका के कई चक्कर काटे। इस महीने भी खाते में लाड़ली बहना की राशि नहीं आई, तो वह नगर पालिका पहुंच गया। उसने यहां समग्र आइडी में पत्नी की केवाइसी संबंधित जानकारी ली। कर्मचारियों को बताया कि उसकी पत्नी को एक हजार रुपये नहीं मिल रहे हैं।

पति जिंदा है तो पत्नी कोे विधवा पेंशन कैसेे

कर्मचारियों ने समग्र पोर्टल पर जांच की और बताया कि पत्नी को विधवा पेंशन मिल रही है। इस बात से खूबचंद गुस्से में आ गया। उसने कहा कि वह जब जिंदा है, तो उसकी पत्नी को विधवा पेंशन कैसे मिल सकती है। ये नगर पालिका की गलती है, इससे वह और उसकी पत्नी परेशान हो रहे हैं। खूबचंद की सुनवाई नहीं हुई तो गुरुवार को वह फिर नपा पहुंचा और तोड़फोड़ कर दी। हंगामा देख नपाअध्यक्ष प्रतिनिधि जमना सेन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खूबचंद को समझाइश देते हुए उसे कार्यालय से बाहर किया।

खाते में राशि नहीं आई,  हो रहे परेशान

- Install Android App -

पुलिस आरोपित खूबचंद को पकड़कर थाने ले गई, जहां उसकी पत्नी भागवती भी मौजूद थी। भागवती ने बताया कि उन्होंने लाड़ली बहना का फॉर्म भरा था, लेकिन दो माह से उनके खाते में राशि नहीं आई। जब वह बैंक जाती है, तो वहां से नपा भेज देते हैं, जब नपा आती हैं तो यहां कोई जानकारी नहीं देते।

मेरे पति जिंदा, नपा नहीं कर रही सुधार

भागवती ने बताया कि नगर पालिका के कम्प्यूटर पर उनका नाम डालने पर विधवा पेंशन हितग्राही बता रहा है, जो गलत है उनके पति जिंदा हैं और उन्होंने कभी पेंशन के लिए आवेदन नहीं किया। इसकी शिकायत भी की लेकिन नगर पालिका में कोई सुनता ही नहीं है। समग्र आइडी में उनके पति और तीन बच्चों के भी नाम हैं, फिर भी इसकी गलती को सुधारा नहीं जा रहा।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया

नपा कर्मचारी अभिषेक रघुवंशी, मनुकांत चौरसिया, अजब सिंह, अवधेश बहादुर, शिवप्रसाद विश्वकर्मा ने लिखित में कोतवाली पुलिस को इसकी शिकायत की। वहीं नपा उपयंत्री भी थाने पहुंचे थे। कोतवाली थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि आरोपित खूबचंद शाक्य ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई, शासकीय सम्पत्ति में तोड़फोड़ की इसलिए धारा 353, 427, 294 सहित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।