jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Rajgarh News : धीरेंद्र शास्त्री की कथा में प्रशासन ने सरकारी शिक्षको की लगाई डयूूटी

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 खिलचीपुर : किसी धार्मिक आयोेजन में प्रशासन द्वारा सरकारी शिक्षको की डयूूटी पहली बार लगाई गई है।बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा में व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन ने 110 शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी।

खिलचीपुर में 25 जून से धार्मिक आयोजन शुरू हो चुके हैं। पहले दिन एक जैसे परिधानों में महिलाओं द्वारा क़लश यात्रा निकाली गई थी। इसके बाद 26 जून से हनुमंत कथा शुरू हो चुकी है। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा 28 जून तक कथा की जाएगी, जबकि 29 जून को भंडारे का आयोजन होगा।
लिखित आदेश जारी कर शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी…

- Install Android App -

खास बात यह हैं कि इस धार्मिक आयोजन में प्रशासन द्वारा शिक्षकों की ड्यूटी लगा डाली। ऐसा पहली ही बार ही देखने को मिला है जब किसी धार्मिक आयोजन में शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई। इसके लिए बाकायदा जिला शिक्षा अधिकारी केएस भिलाला ने एक लिखित आदेश जारी कर दिया जिसमें 110 शिक्षकों के नाम  आदेश में कहा गया है कि ला एन्ड आर्डर को देखते हुए ड्यूटी लगाई गई है। यह लोग अधिकारियो व व्यवस्थापकों के साथ मिलकर व्यवस्था संभालेंगे। उधर शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशिक ने कहा कि यह गलत है। टीचरों की ड्यूटी कथा में नहीं लगाई जाना चाहिए। उन्होंने पूरे कार्यक्रम से शिक्षकों को हटाने की मांग की और कहा कि हम कथा के विरोधी नहीं हैं, लेकिन कथा में ड्यूटी लगाना गलत है।