jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

इंदौर में 6 करोड़ की लागत से बनेगा रणजीत लोक

इंदौर। इंदौर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर को महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर के विकास कार्यों को लेकर भी कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन समिति के मुताबिक साल 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ से पहले ही विकास कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

रणजीत लोक के लिए खर्च होंगे 6 करोड़ से ज्यादा
रणजीत हनुमान मंदिर 150 साल पुराना है। मंदिर विकास और रणजीत लोक के निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी। सबसे पहले बाउंड्रीवॉल बनाई जा रही है। मंदिर प्रशासक का कहना है कि विकास कार्यों के लिए दानदाता तलाशे जा रहे हैं, बाकी का कार्य दूसरी मदों से पूरा किया जाएगा।

- Install Android App -

रामायण और सुंदरकांड का चित्रण किया जाएगा
रणजीत लोक के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है और मॉडल भी विकसित कर लिया गया है। मंदिर का एक्सटेंशन 40 फीट आगे तक किया जाएगा। नया एवं भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए शेड का निर्माण किया जाएगा। रणजीत हनुमान मंदिर में ही पुलिस चौकी बनाई जाएगी। जूता स्टैंड और पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी।

इसके साथ ही बेबी फीडिंग रूम और बुजुर्गों के लिए अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सबसे अहम मंदिर परिसर की दीवारों पर रामायण और सुंदरकांड से जुड़ी कलाकृतियां का चित्रण किया जाएगा।

25 फीट का पाथ-वे बनाया जाएगा
हर मौसम के हिसाब से मंदिर परिसर को विकसित किया जाएगा। सर्दी, गर्मी और बारिश में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। भक्तों को आराम करने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की जाएगी। मंदिर परिसर में 25 फीट पाथ-वे बनाया जाएगा।