jhankar
ब्रेकिंग
श्री साई निकेतन विद्या मंदिर के छात्र युवान मन्नासे ने नवोदय चयन के साथ सैनिक स्कूल परीक्षा भी की उत... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे नगरपालिका की लापरवाही और कलेक्टर की चुप्पी: कचरे में आग से धुआं-धुआं हुआ हरदा ग्वालियर: डायल-112 को दी झूठी सूचना, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश स्क्रैप गोदाम में लगी आग से हड़कंप: इंदौर में दूर-दूर तक फैला धुआं पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, गैस , ऊर्जा और सप्लाई चेन पर पैनी नजर मैहर में नकली पुलिस का आतंक, कैमरा देखते ही बदला रूप खस्ताहाल पुल बना मौत का जाल: तेज रफ्तार बाइक गिरने से 4 युवकों की जान गई पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम!!

इंदौर अस्पताल में चूहे का आतंक, दो नवजातों की मौत से हड़कंप

इंदौर। इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां अस्पताल परिसर में चूहों के आतंक ने मंगलवार को एक नवजात की जान ले ली, वहीं आज बुधवार को दूसरे नवजात की भी मौत की सूचना मिली है। लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस पूरे मामले को छिपाने की कोशिश कर रहा है। नवजात के परिजन देवास जिले के कमलापुर के रहने वाले हैं।

चूहों के कुतरने से दूसरी मौत
जानकारी के मुताबिक मृत नवजात गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती थी। इलाज के दौरान एनआईसीयू वार्ड में चूहों ने उसके शरीर को कुतरकर खाना शुरू कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि चूहे के काटने से हुए संक्रमण के कारण उसकी हालत और बिगड़ गई होगी और बुधवार को उसकी मौत हो गई। दो दिन में लगातार दो नवजातों की मौत ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई पर भी सवाल खड़े किए हैं।

- Install Android App -

ये है मामला
रविवार 31 अगस्त को इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MY hospital) में भर्ती एक बच्चे के हाथ और सोमवार को दूरे बच्चे के कंधे को चूहों ने कुतर दिया था। डाक्टरों ने पहले तो इस मामले को स्किन इंफेक्शन बोलकर टाल दिया। लेकिन, एक नवजात का हाथ बुरी तरह कटा मिलने के बाद पूरी लापरवाही उजागर हो गई थी। अब दूसरे बच्चे की भी आज मौत हो गई।

इन पर की गई कार्रवाई
मामले में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने नर्सिंग ऑफिसर आकांक्षा बेंजामिन, श्वेता चौहान को निलंबित किया है। सहायक नर्सिंग ऑफिसर कलावती भलावी को शोकॉज नोटिस। जवाब 3 दिन में मांगा। प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर पीआइसीयू प्रवीणा सिंह, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रभारी डॉ. मनोज जोशी को शोकॉज नोटिस। नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मार्गेट जोजफ को हटाया। अनुबंधित कंपनी एजाइल पर एक लाख का जुर्माना लगाया। एमओयू निरस्त करने की चेतावनी। आज बुधवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव को और अस्पताल के डीन को भी नोटिस दिया गया है।